RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:नशामुक्ति अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन।

नवादा/बिहार 23 नवंबर।नशामुक्ति अभियान के तहत आज गाॅधी इंटर विद्यालय से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ का उद्घाटन आशुतोष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर कर किये। गाॅधी इंटर विद्यालय से जिला पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया गया। नषामुक्ति दिवस के अवसर पर नवादा में पांच किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में जिले के कई सारे बालक और बालिकाओं आदि ने लिया भाग।
मैराथन दौड़ का शुरूआत गाॅधी इंटर स्कूल से सीधे आईटीआई वापसी दक्षिण गेट डिवाईडर टर्न होते हुए प्रजातंत्र द्वार, विजय बाजार से टर्न होते हुए गाॅधी इंटर स्कूल में समापन किया गया। इस मैराथन दौड़ में शामिल लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। इस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में
बालक वर्ग में कृष्णा प्रसाद प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय एवं राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम, आरती कुमारी द्वितीय एवं अंषु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी जीते प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रषस्ति पत्र, मेडल एवं नगद राशि पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मौजूद युवाओं में काफी उत्साह दिखा और उन्होंने यह संदेश दिया की नशा करना कितनी बुरी बात है। लोग किसी तरह का भी नशा न करें और नशा मुक्त समाज और बिहार हो, किसी भी प्रकार का नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
इस मैराथन को लेकर एंबुलेंस जीवन रक्षक सेवा, पानी का टैंक, डॉक्टरों की टीम विभिन्न चैक चैराहा पर तैनात थी। इसके अलावा पुलिस बल व दंडाधिकारी को भी निगरानी के लिए तैनात किया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि जागरूकता नशा मुक्ति को लेकर आज इस महीने में मैराथन का आयोजन किया गया है जो कि शराबबंदी के फायदे व शराब से होने वाले नुकसान को लेकर लोगों को जागरुक भी करेगा। जिला मद्य निषेध सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने मैराथन में जो अव्बल आये इसके लिए उन्होंने शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन, अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, राजीव रंजन प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी,अनिल कुमार आजाद उत्पाद अधीक्षक, अजय प्रसाद एसडीपीओ नवादा, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, स्पोर्टस के अलखदेव यादव, शिवकुमार प्रसाद, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह के निर्देश पर शिकायत के लिए जारी किया नंबर,स्ट्रीट लाइट व सफाई की शिकायत 8307113197 पर कराएं दर्ज!शिकायत के 48 घंटे में सफाई व 72 घंटे के अंदर-अंदर स्ट्रीट लाइट की जाएगी ठीक।

rktvnews

भाजपा नगर ईकाई ने नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दलित बस्तियों में किया फलों का वितरण।

rktvnews

राजस्थान:वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भगत अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत।

rktvnews

भारतीय वायु सेना के रोमांचकारी हवाई करतबों ने गुवाहाटी के आसमान को मंत्रमुग्ध कर दिया।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य ने किया श्रीकृष्णकी बाल लीलाओं का रहस्यमयी विवेचन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 सितंबर 25

rktvnews

Leave a Comment