RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश।

सभी जल सहिया को करे सक्रिय, ताकि पेयजलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का समय हो निस्पादन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)19 अगस्त।आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के सुचारु संचालन, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन तथा शत-प्रतिशत हाउसहोल्ड को नल-जल योजना से आच्छादित करने के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी PVTG गांव, DA-JGUA गाँव के साथ सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत पेयजलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगे हाउसहोल्ड कनेक्शन की स्थिति में सुधार लाने तथा सिंगल विलेज स्कीम (SVS) एवं मल्टी विलेज स्कीम (MVS) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप छूटे हुए सभी हाउसहोल्ड को यथाशीघ्र नल-जल योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, SVS एवं MVS के अंतर्गत छूटे हुए हाउसहोल्ड की अद्यतन सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित सभी हाउसहोल्ड को नल-जल कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा कनेक्शन से वंचित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने SVS एवं MVS के अंतर्गत लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा सभी इनकम्प्लीटेड स्कीम की अद्यतन स्थिति स्पष्ट करते हुए उनकी सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के कार्यों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में लंबित कार्यों को पूर्ण कराने तथा योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

बैठक में ऐसे गांव एवं टोलों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया, जहां वर्तमान में संचालित पेयजल आपूर्ति योजना के माध्यम से पर्याप्त अथवा नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। संबंधित अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी ग्रामीण को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पेयजल योजनाओं के समुचित उपयोग, जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव, जलापूर्ति की गुणवत्ता तथा क्षेत्रीय स्तर पर प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने तथा योजनाओं के सुचारु संचालन एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उप विकास आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जल यात्रा एवं अरणी मंथन के साथ हुआ प्रारंभ।

rktvnews

लॉटरी वितरकों द्वारा कर चोरी।

rktvnews

भोजपुर:बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर वक्ताओं ने कहा ,आधुनिक वाद्य यंत्रों के बीच बौनी बनी शहनाई।

rktvnews

100 स्मार्ट शहर-नए शहरी भारत के वास्तविक इन्क्यूबेटर”-श्री हरदीप एस. पुरी

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment