RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सावन गीतों पर झूमीं छात्राएं।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अगस्त।शुभ नारायण नगर, मझौवाँ स्थित स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कजरी एवं सावन गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति में पौराणिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस महीने देशभर में उत्सवी वातावरण रहता है और भगवान शिव की उपासना के लिए श्रावण को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने कहा कि सावन कृषि एवं किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण महीना है। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने स्वागत संबोधन में कहा कि भारत सांस्कृतिक एवं धार्मिक विविधताओं से समृद्ध देश है,श्रावण मास का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है।इस दौरान देश-प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ‘हरि हरि शंभु चलेले ससुरारी’, ‘बदरा चढ़ आइल असगनवा’ और ‘झीर-झीर बुनिया’ जैसे सावन गीतों की आकर्षक प्रस्तुति से हुई। संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन एवं महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी और सावन गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने भी विभिन्न सावन गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में सारिका सिंह, नगमा खातून, वंदना कुमारी, सनाया आलम, सोम्या कुमारी, आर्या कुमारी, आर्षी दूबे, युबिका कुमारी, सलोनी कुमारी, सिक्क्षम, प्रतिज्ञा सिंह, अर्पिता केशरी, सोम्या सिंह, माही शर्मा, सोनाक्षी शर्मा एवं अन्नया केशरी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने सावन उत्सव पर विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। रेणु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि चंदा कुमारी ने मंच संचालन किया। मंच परिकल्पना कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं संजीव सिन्हा ने की।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करानी होगी मानसिक जांच: राजेश सिंह

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर “ऑपरेशन फायर ट्रेल” के तहत ₹4.82 करोड़ मूल्य के 46,640 तस्करी के पटाखे ज़ब्त किए; एक गिरफ्तार।

rktvnews

चतरा:छठ पर्व की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन, परेड समेत हुए अन्य कार्यक्रम!बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पहुंच माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

सामाजिक समीकरण को छिन्न-भिन्न कर रहा वर्चस्ववाद का सिद्धांत।

rktvnews

गढ़वा:मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति : पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव एवं डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment