RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

नवादा:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।

नवादा/बिहार 20 नवंबर।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी। मिर्जापुर छठ घाट पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया था, जहां जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल एवं उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा

इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल, उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय प्रसाद ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर जिले में शांति एवं सद्भाव कायम रहे, इसकी कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व सहयोग, सद्भावना एवं सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठा महापर्व है। इस पर्व में कोई भेदभाव नहीं होता है। जिले के लोग हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया है। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर की कृपा जिले के लोगों पर बनी रहे। शांति और सद्भाव के साथ हमारा नवादा जिला विकास के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना करते हैं।

Related posts

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा: विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा: डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, भवन निर्माण एवं बिजली कनेक्शन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल की हुई चोरी।

rktvnews

सफलता की कहानी:छत्तीसगढ़ :बकरी पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार।

rktvnews

चांदीनगर के वायुसेना स्टेशन में गरुड़ रेजिमेंटल प्रशिक्षण केंद्र पर मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment