RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

समाज की विकृतियों को उजागर कर स्वच्छ समाज के निर्माण और आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है नाटक : रघुपति यादव

कार्यक्रम का फीता काट उद्घाटन करते रघुपति यादव

बड़हरा/भोजपुर 20 नवंबर ।बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरा भांतू चकिया सोनघाट बड़हरा नवयुवक संघ सह बाल संघ सर्व श्री छठ पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने विधिवत फिता काटकर किया।
इस अवसर पर रघुपति यादव ने छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कमेटी के सभी साथियों को प्रति आभार प्रकट करते हुए नाटक और सांस्कृतिक पर प्रकाश डालते हुए कहा की नाटक वह विधा व माध्यम है जो समाज के सृजन और निर्माण में हम सभी के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है साथ ही हमारे जीवन के मुल रुप से प्रदर्शित रहन सहन चाल चरित्र के ऊपर अमिट छाप छोड़ता है। नाटक जन जागरूकता का वह माध्यम है जो समाज में हो रही विकृतियों को उजागर करके एक अच्छे समाज का निर्माण करने में सहायक के साथ साथ आपसी सौहार्द भाईचारा एकता प्रेम बनाए रखने का संदेश देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते रघुपति यादव

रघुपति यादव ने कहा कि समाज की बुराइयों से अच्छाइयों की ओर ले जाने में नाटक विद्या का अहम योगदान रहता है और सही मायने में हम सभी मनुष्य धरती पर जन्म लेकर नाटक रुपी जीवन ही जी रहे हैं और अपनी अपनी भूमिका में अपने आप को समाज और दुनिया की नजरों में प्रदर्शित कर रहे हैं इस धरती पर जन्म लेने के बाद कितना किसका किरदार है यह कुछ कहा नहीं जा सकता है जिंदगी का रिल और रोल कब कट जाएगा किसी को पता नहीं चलेगा। इसलिए हम सभी एक दूसरे को गले लगा एक साथ एक मंच पर बिना भेदभाव एवं प्रेम मोहब्बत से जीने में विश्वास रखें यही नाटक व सांस्कृतिक का उद्देश्य है। इस अवसर पर साथ में जन अधिकार पार्टी के छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार ने कार्यक्रम के आयोजक को बधाई शुभकामना देते हुए पढ़ाई लिखाई से लेकर कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में मनोज पाण्डेय, मनोज यादव, कमलेश राय, विकास यादव, सोनू कुमार, बिरेंद्र यादव तारकेश्वर पासवान, संतोष ठाकुर, रविन्द्र यादव संतोष कुमार यादव मौजूद रहे।
आयोजकों में मुख्य रूप से कमिटी के सदस्यों में अध्यक्ष प्रयाग राय, सचिव सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष धनंजय राय उर्फ गांधीजी, डायरेक्टर आचार्य अमित तिवारी एवं नंद जी यादव, रामरूप राय, राजेश पांडे, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू राय, सुनील कुमार लाल साहब राय अरुण पांडे, रामनारायण राय, आर एन सर, रवि कुमार, अजीत कुमार, विकास ठाकुर, दीपक कुमार, रोहित कुमार, मंजय कुमार धनजीत कुमार चंदन कुमार विकास कुमार राजकुमार जितेंद्र कुमार जगलाल कुमार, अंकित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अविनाश यादव, दिनेश यादव, रंजीत कुमार, शशि कुमार, सुबाली कुमार, अखिलेश कुमार, किशन कुमार ,मन्नू कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

Related posts

श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए 7वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में संपन्न।

rktvnews

सारण में चल रहा एफएलएसी कार्य संतोषप्रद और सराहनीय।

rktvnews

सी-डॉट और सिलिज़ियम सर्किट ने ‘लियो सैटेलाइट घटकों और जीएनएसएस आरएफ फ्रंट एंड एएसआईसी के डिजाइन और विकास’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

हरे कृष्णा..! :अंजु कपूर गांधी

rktvnews

‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ 09 से 15 अगस्त के दौरान पूरे देश में चलाया जाएगा।

rktvnews

दरभंगा:09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment