RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक रामजी प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि आयोजित।

पूर्व राज्यपाल कुलपति सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।29 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व रामजी प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि रामजी प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास सामाजिक एवं आर्थिक शोध संस्थान तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आरा क्लब, में डॉ. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी कुलपति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री निखिल कुमार पूर्व राज्यपाल केरल एवं नागालैंड शामिल हुए।
इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह द्वारा अंग्रेजों पर आरा विजय के 166वें वर्षगांठ पर वीर कुंवर सिंह को याद किया गया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा स्व रामजी प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।आयोजन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी आदि ने भाग लिया।सभा का संचालन महासचिव डॉ.शशि कुमार सिंह ने किया, स्वागत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक राम तथा धन्यवाद ज्ञापन जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं संस्थान के अध्यक्ष प्रो. पारसनाथ सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि निखिल कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह ने 1857 में ही स्वतंत्रता का शंखनाद किया और 90 वर्षों के बाद महात्मा गांधी के नेतृत्व में रामजी बाबू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयासों से यह देश आजाद हुआ।ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके ही पीढ़ियां अपने देश के गौरव और गरिमा को बढ़ा सकती है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जो आधुनिक भारत के निर्माता ही नहीं कहे जाते हैं ,गुटनिरपेक्षता की नीयू रखकर दुनिया को शांति का संदेश देने में वह सफल हुए।जिस प्रगति के पथ पर अग्रसर है उसके नीव में पंडित नेहरू द्वारा डाला गया ईट ही है जो हमें सदैव ताकत देता रहता हैं।
सभा अध्यक्ष के रूप संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में लाखों कुर्बानियां के बाद देश आजाद हुआ है। इसके महत्व को आज की पीढ़ी को समझना होगा और इससे प्रेरणा लेनी होगी।इस विश्वविद्यालय कोअग्रणी पंक्ति में खड़ा करना ही हमारा उद्देश्य है और प्रयासरत है। पूर्व एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम जी बाबू का जीवन सादगी से भरा था जिससे प्रेरणा वर्तमान पीढ़ी को लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रकाशित शोध पत्रिका वैचारिकी का लोकार्पण हुआ।प्रमुख लोगों में प्रो नंदजी दुबे, जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार डॉ. कुंदन कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. कमल कुमारी, प्रो. बलराज ठाकुर, कमांडेंट आर के सिंह, साचिकांत सिंह डॉ राजेश सिंह, डॉ बी के शुक्ला, डॉ. भीम सिंह भवेश इत्यादि प्रमुख थे। शशिकांत तिवारी, प्रो- पारस राय, डॉ- रेनू मिश्रा, प्रमोद राय, रामसुंदर दुबे, विजय भारती, डॉ- संतोष कुमार ओझा, प्रो-जय नारायण सिंह, प्रो- हरेंद्र सिंह, मोहम्मद शारिक हुसैन, डॉ- जंगी सिंह, प्रो- त्रिवेणी राय, सत्यदीप कुमार, डी राजन, अशोक कुमार सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, रामधनी भारती, ओमप्रकाश मुन्ना, भारत सिंह, अजय कुमार, गूंजय कुमार, संतोष तिवारी, लाल सिंह, डॉ- मनोज द्विवेदी आदि रहे।

Related posts

वीरांगना रानी दुर्गावती ने स्वराज और स्व धर्म के लिए बलिदान दिया: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

पटना:आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी एवं सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

हनुमानगढ़:फर्जी कूपन काटने पर एक श्री अन्नपूर्णा रसोई ब्लैकलिस्ट, जुर्माना राशि होगी वसूल।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

rktvnews

Leave a Comment