RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

बिहार:मुख्यमंत्री ने महापर्व छठ पर दी बधाई एवं शुभकामनायें।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामना दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति एवं सौहार्द के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिलजुल कर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

Related posts

दुमका:मुख्य सचिव का दुमका दौरा ,महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विश्व बाल दिवस 2023 के अवसर पर यूनिसेफ के बाल पत्रकारों ने किया संवाद ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी नेटवर्क में 2 करोड़ श्रोताओं को जोड़ते हुए 91 नए 100 वाट ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

rktvnews

चतरा:खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन।

rktvnews

नवादा: केन्द्रीय प्रभारी पदाधिकारी आकांक्षी जिला नवादा सह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार आलोक शेखर ने विकास कार्यों का निरीक्षण एवं जन प्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ किया संवाद।

rktvnews

ऊर्जा पारगमन के लिए कई क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता है : विद्युत मंत्री श्री आर.के. सिंह

rktvnews

Leave a Comment