RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : बड़ेडोंगर में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने लिखी आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)02 अक्टूबर।कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर स्थित मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने शारदीय नवरात्रि पर्व पर आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल प्रस्तुत की है। इस अवसर पर मां पार्वती समूह की बिमला पुजारी, भैरव समूह की आयशा बानो एवं महादेव समूह की रसीता यादव ने मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री एवं धार्मिक वस्तुओं की दुकानें संचालित कीं।
नवरात्रि के आठ दिनों में दीदियों ने लगभग 48 हजार से 55 हजार रुपये की बिक्री कर 17 हजार से 19 हजार रुपये तक का लाभ अर्जित किया। यह पहल महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। इससे न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह एवं क्लस्टर पीआरपी सागर सेटी ने समूह की दीदियों के उत्साह एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों हेतु प्रोत्साहित किया।

Related posts

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ की गयी बैठक।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी के राज्य प्रतिनिधियों और अपर/उप महानिदेशकों के सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने दिव्यांगो के बीच आयोजित किए गए विविध खेलों के चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना।

rktvnews

बक्सर:जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में युवक और युवतियों के बीच स्टडी किट किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment