RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 16 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर मे राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से शुरू की गयी मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा के प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम हुए सम्मानित।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

नई दिल्ली में पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) 2.0 के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखशाला का आयोजन।

rktvnews

देवघर: गैस आपूर्ति में अनियमितता को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित टी.एस. क्विज़ कॉन्टेस्ट 2026 का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment