RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गया:छठ महापर्व 2023 के अवसर पर सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

गया/बिहार 16 नवंबर।कार्तिक छठ महापर्व 2023 के अवसर पर सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया आशीष भारती की संयुक्त अध्यक्षता में संध्या अर्घ्य को ध्यान में रखते हुए आज रियल टाइम में अर्थात सूर्यास्त के समय पहुच कर व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया। सूर्यकुंड एव देव घाट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्पॉट पर सूर्यकुंड में ब्रीफिंग की गई।
ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सूर्यकुंड छठ घाट पर भीड़ होने की पूरी संभावना है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहते हुए भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्य करते रहें। सूर्यकुंड निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरिकेडिंग को मजबूत करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोताखोर तथा एसडीआरएफ की टीम लगातार मूवमेंट में रहे यह सुनिश्चित करावे। उन्होंने कहां की भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करें सेपरेट एंट्री एवं सेपरेट एग्जिट प्वाइंट रखें। रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था रखें। आने एवं जाने वाले रास्ते को साफ सुथरा के साथ-साथ समतल रखें।
देवघाट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी में किए गए बैरिकेडिंग को और आगे तक अच्छे गुणवत्ता के साथ बैरीकटिंग करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फल्गु नदी के दोनों ओर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि गयाजी डैम निर्माण होने के कारण छठ पर्व एक चैलेंज के रूप में रहेगा। भीड़ नियंत्रण की पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी। इसके साथ ही नाव सहित एसडीआरएफ की टीम तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोर मौजूद रहे, इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएं।
सूर्यकुंड में पानी में उतारने हेतु कुल 7 सीढ़िया है वर्तमान पानी की उपलब्धता को देखते हुए दो सीढ़ी और पानी कम करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया की क्षमता से अधिक सूर्यकुंड में श्रद्धालु प्रवेश नहीं करेंगे इसे सुनिश्चित करेंगे। क्षमता से अधिक भीड़ होने से एंट्रेंस गेट पर काफी दबाव पड़ता है। गेट पर भीड़ प्रबंधन काफी अच्छा से करना होगा। हर हाल में पूर्वी द्वार से ही सूर्यकुंड में एंट्री दिया जाएगा साथ ही पश्चिमी द्वार से श्रद्धालुओं को एग्जिट करवाया जाएगा। जैसे ही सूर्यकुंड में भीड़ क्षमता के अनुरूप भर जाएगा उसके बाद भीड़ को डायवर्ट कर करके देवघाट भेजना होगा। वॉकी टॉकी के माध्यम से भी सूर्यकुंड देवघाट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर पदाधिकारी भीड़ कंट्रोल करेंगे। छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग व्यक्ति एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान रखना होगा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट करवाते रहेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर हाल में सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दोपहर 12:00 बजे अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर मौजूद रहना सुनिश्चित करेंगे। बैरिकेडिंग एवं ट्रॉली के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को कतार बद्ध एंट्री एवं एग्जिट करवाया जाएगा। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार पूरी शालीनता रखेंगे।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नाव के माध्यम से देवघाट सीताकुंड पंचदेव घाट का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। पंचदेव घाट निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया कि ऊपर से धारा के साथ आ रहे काई को साफ करवाने का निर्देश दिया साथ ही काई युक्त पानी को हटाने को कहा ताकि साफ पानी मे अर्घ्य दिया जा सके।
निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, वरीय उप समाहर्ता गण, सिविल सर्जन, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सेहत अन्य प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एव पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:छठ पूजा को लेकर 637 स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।

rktvnews

गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, वायुसेना स्टेशन, चांदीनगर में मैरून बेरेट की औपचारिक परेड।

rktvnews

54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए पंजीकरण के साथ ही सिनेप्रेमियों के लिए जश्न का समय आरंभ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की साप्ताहिक विभागीय समीक्षा बैठक।

rktvnews

राजस्थान: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 40 करोड़ की लागत का जलाशय का शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment