RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर:7.5 करोड़ से अधिक मूल्य के जप्त शराबों का किया गया विनष्टीकरण😲

बक्सर/बिहार 16 नवंबर।आज 16 नवंबर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में बक्सर अनुमंडल एवं उत्पाद थाना अंतर्गत विभिन्न कांडो में जप्त (विभिन्न थानों से संबंधित) लगभग 22000 लीटर शराब, जिसका बाजार मूल्य लगभग 7.5 करोड़ से अधिक है, का विनष्टीकरण बाजार समिति के प्रांगण में कराया गया।
विदित हो कि उत्पाद विभाग एवं विभिन्न थानों के द्वारा जप्त किए गए कुल लगभग 22000 लीटर शराब (उत्पाद विभाग से 16800 लीटर शराब एवं बक्सर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों से संबंधित विभिन्न कांडो में जप्त कुल लगभग 5200 लीटर शराब) का विनष्टीकरण किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, उत्पाद अधीक्षक बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, मीडिया बंधु एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : सांसद व विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर: विधवाओं को पेंशन देने वाले रिटायर्ड फौजी ने साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

देवघर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

भारत-इज़राइल मैत्री – औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के एक नए युग की शुरुआत

rktvnews

झारखण्ड:दुमका, राजमहल और गोड्डा में हुआ 68.32 प्रतिशत मतदान : के. रवि कुमार

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने सिमरी प्रखण्ड के केशोपुर पंचायत में हो रहे उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment