RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

इन्फैंट्री स्कूल महू में आयोजित इन्फेंट्री कमांडरों के सम्मेलन का समापन।

नई दिल्ली/16 नवंबर।इन्फेंट्री कमांडरों के 37वें सम्‍मेलन का 14 और 15 नवंबर 2023 को इन्फैंट्री स्कूल, महू में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस द्विवार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे ने की।
इस सम्‍मेलन में संचालन, प्रशिक्षण, क्षमता विकास और प्रौद्योगिकी के समावेशन में इन्फैंट्री से संबंधित मौजूदा और भविष्य के मुद्दों के बारे में चर्चा की गई। पारंपरिक युद्ध परिदृश्य और उग्रवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों में इन्फैंट्री की क्षमताओं की समीक्षा करते हुए, भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप इन्फैंट्री की क्षमता को और आगे बढ़ाने के बारे में जरूरी निर्णय लिए गए।
सम्मेलन के दौरान, इन्फैंट्री ने घातकता, गतिशीलता, युद्धक्षेत्र पारदर्शिता, स्थितिजन्य जागरूकता और उत्तरजीविता के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी नवीनतम उपलब्‍धियों का प्रदर्शन किया। इन्फैंट्री को अभी हाल ही में प्राप्त हुए उन्नत नई पीढ़ी के हथियारों और उपकरण प्रणालियों के प्रदर्शन ने विरोधियों का मुकाबला करने के लिए इन्फैंट्री की उभरती हुई क्षमताओं में विश्वास जगाया है।
यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया है और इसमें सेना के उप प्रमुख, छह जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के सत्रह अधिकारी और मेजर जनरल रैंक के चौदह अधिकारियों के अलावा इन्फैंट्री रेजिमेंट के कर्नलों और रेजिमेंटल सेंटर कमांडेंट्स ने भी भाग लिया। कई प्रतिभागी महू में उपस्थित थे जबकि कुछ अधिकारियों ने देश के प्रमुख सैन्य स्टेशनों से ऑनलाइन मोड में इस सम्मेलन में भाग लिया।
सेनाप्रमुख ने इन्फैंट्री को भविष्य के लिए एक अजय बल में परिवर्तित करने के लिए नवीनतम तकनीक को अपनाने की दिशा में सभी स्तरों पर किए जा रहे समर्पित और दृढ़ प्रयासों के लिए प्रतिभागियों की सराहना की। इस सम्‍मेलन में इन्फैंट्री भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ रेजिमेंटल लाइनों से परे बड़ी इन्फैंट्री बिरादरी के संबंधों को अधिक मजबूत बनाने में योगदान दिया है।

Related posts

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

पटना:आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को ले जिला स्तरीय कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण।

rktvnews

हाईड्रोसालपिंक्स और 2 बार गर्भपात होने के बाद भी बनाये रखा हौसला, आयुर्वेदिक उपचार से माँ बनने का सपना हुआ सच : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:बी.डी. पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन।

rktvnews

मूल्य आधारित नीलामी (पुनर्निर्गम) (i) “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052”

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment