RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वा शतक लगा विश्व के पहले खिलाड़ी बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराट कोहली को दी बधाई और शुभकामनाएं।

पटना/बिहार 16 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वा शतक लगा विश्व का पहला क्रिकेट खिलाड़ी बनने पर भारतीय बल्लेबाज एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है की श्री विराट कोहली ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 वा शतक लगाकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।विराट कोहली ने भारत के ही महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 49 शतक के रिकॉर्ड को आज तोड़ दिया है।उनकी यह उपलब्धि क्रिकेट के प्रति जुनून ,समर्पण और निरंतर परिश्रम का फल है जिस पर पूरे देश को गर्व है। मैं इनके सुखद भविष्य के लिए कामना करता हूं।

Related posts

भोपाल:श्रीमहाकालेश्वर उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिये डी.पी.आर. बनाने परामर्श शुल्क की स्वीकृति।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने नवनियुक्त चौकीदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, सिटी एसपी, एडीसी, एसडीएम धालभूम व अन्य रहे मौजूद।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नियमित दवा का सेवन कर संतोष ने “एमडीआर टीबी” से पाया छूटकारा।

rktvnews

भोजपुर:पंचायत सरकार भवन अधिक दूरी पर बनाने पर गंगहर पंचायत वासियों ने जताया विरोध।

rktvnews

पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधान सभा का आठवाँ सत्र— राजस्‍थान विधान सभा में राष्‍ट्रपति का पहला सम्‍बोधन

rktvnews

बक्सर: नामांकन के चौथे दिन 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment