RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 नवम्बर। पटना – बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस (15125/26) ट्रेन अब बिहिया में भी रुकेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पटना – बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस (15125/26) ट्रेन के बिहिया स्टेशन पर ठहराव हेतू निर्देश जारी किया है।
इसके अतिरिक्त पटना – सासाराम पैसेंजर स्पेशल (03611/12) जो कुछ सप्ताह से नगरी ग्राम हाल्ट पर रुकना शुरू हुई है, अब कसाप स्टेशन पर भी रुकेगी। इस संबंध में भी निर्देश जारी हो चुका है।
इन दोनों ट्रेनों के ठहराव से बिहिया, नगरी ग्राम और कसाप क्षेत्र के लोगों को यात्रा में आसानी होगी।
इस आशय की जानकारी आरा सांसद तथा केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री राज कुमार सिंह (आरके सिंह) ने ट्वीट के माध्यम से ट्विटर पर ट्वीट किया है।

Related posts

बिहार: भोजपुर:भाकपा-माले कमेटी सदस्य हरिशंकर प्रसाद सिंह का निधन।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ‘एमपी टूरिज्म मास्टरक्लास’ का किया आयोजन।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण, बेतिया:,31 अक्टूबर को होगी रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में रोड टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment