RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

बिहार: भोजपुर:भाकपा-माले कमेटी सदस्य हरिशंकर प्रसाद सिंह का निधन।

हरिशंकर प्रसाद सिंह समाजिक बदलाव के सच्चे सिपाही थे :दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 नवंबर।भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को बताया कि भाकपा-माले नवादा पार्टी ब्रांच कमेटी सदस्य 72 वर्षीय का•हरिशंकर प्रसाद सिंह का कल दोपहर 12:30 में आरा अस्पताल में निधन हो गया!वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे!पिछले एक माह पहले हार्ट का भी ऑपरेशन हुआ था!अचानक कल रात्रि में तबियत खराब होने से आरा सदर अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था इसी दरमियान आज उनका निधन हो गया।
दिलराज प्रीतम ने बताया की वे पुराने साथी थे!जब से वे पार्टी सदस्य बने अपने जीवन के अंतिम समय तक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे!वे पेशे से आरा सिविल कोर्ट में तइद थे!साथ ही बीते लोकसभा चुनाव में काफी सक्रिय थे!आज उनके आवास नवादा में उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी परम्परा के तहत सम्मान में पार्टी का झंडा समर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!उसके बाद उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!श्रद्धांजलि देने वालों में भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य दीना जी,बालमुकुंद चौधरी,नगर कमेटी सदस्य बब्लू गुप्ता,ब्रांच सचिव अनिल वर्मा,त्रिलोकी रजक,प्रोफेसर विजेन्द्र कुमार,प्रमोद रजक,राजद व पूर्व वार्ड पार्षद जगदीश कुशवाहा,धनंजय कुमार सिंह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अंकित कुमार,समाजसेवी दुर्गावती देवी, शिक्षिका सुशीला देवी,जदयू नेता अनूप कुशवाहा,श्मशेर आलम,डब्बू गुप्ता,सतीश कुमार,मो० खालिक,चिंटू कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे!उसके बाद उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम गांगी घाट आरा में किया गया।

Related posts

पटना: ग़म में खुलकर मुस्कुराना चाहती हूँ, आग पानी में लगाना चाहती हूँ !

rktvnews

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फिटनेस का राज: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

28 अगस्त को प्रयागराज में होगी “नाक” नाट्य की प्रस्तुति।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य सभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज का 60वां जन्मोत्सव वाल्मिकि धाम में मनाया गया।

rktvnews

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment