RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

पश्चिम चम्पारण, बेतिया:,31 अक्टूबर को होगी रोजगार शिविर आयोजित।

पश्चिम चम्पारण, बेतिया/बिहार 28 अक्टूबर।श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-31.10.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 31 अक्टूबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी द्वारा ट्रेनी केन्द्र मैनेजर के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-50 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15250.00 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही बोनस, इएसआइसी, एफपी, फ्यूल आदि की सुविधा भी दी जायेगी। कार्यक्षेत्र बिहार राज्य होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

अब नारी अबला नहीं महत्वपूर्ण पदों को कर रहीं सुशोभित-उपराष्ट्रपति

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की।

rktvnews

भारतीय नौसेना 06 अक्टूबर 24 को नई दिल्ली में हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन करेगी।

rktvnews

देवघर:अनुमंडल अस्पताल, मधुपुर परिसर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

झारखंड: चतरा:चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

rktvnews

Leave a Comment