RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:विधिक सेवा दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन।

आरा/भोजपुर 09 नवंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वधान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, जिला लोक अभियोजक भोजपुर आरा एवं सैकड़ो की संख्या में न्यायिक कर्मी सम्मिलित हुए। जिला न्यायाधीश ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को विधिक रूप से जागरूक करना एवं प्राधिकार के उद्देश्यों से अवगत कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाले गए प्रभात फेरी में आमजन के बीच हैंड बिल का वितरण किया गया जिसमें कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच विधिक संबंधी जानकारी तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को उनके बीच साझा किया गया। आगे सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कई कार्यक्रम रखे गए हैं जिसमें जिला +2 उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवक की टीम बनाई गई है जो डोर टू डोर कैंपेन के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे एवं उन्हें विधिक सहायता पहुंचाएंगे।

Related posts

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सहकारिता मंत्रालय में नेशनल कॉपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (NCOL) की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार सह अलंकरण समारोह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुण्डेश्वर मे रोङेबाजी मे चार पुलिस कर्मी सहित कई जख्मी।

rktvnews

अपराध गोष्टी समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर जिला अंतर्गत कार्यरत अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को लैपटॉप किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment