RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:विधिक सेवा दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन।

आरा/भोजपुर 09 नवंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वधान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव, जिला लोक अभियोजक भोजपुर आरा एवं सैकड़ो की संख्या में न्यायिक कर्मी सम्मिलित हुए। जिला न्यायाधीश ने बताया कि इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को विधिक रूप से जागरूक करना एवं प्राधिकार के उद्देश्यों से अवगत कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाले गए प्रभात फेरी में आमजन के बीच हैंड बिल का वितरण किया गया जिसमें कमजोर एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच विधिक संबंधी जानकारी तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को उनके बीच साझा किया गया। आगे सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज कई कार्यक्रम रखे गए हैं जिसमें जिला +2 उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवक की टीम बनाई गई है जो डोर टू डोर कैंपेन के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे एवं उन्हें विधिक सहायता पहुंचाएंगे।

Related posts

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस- 2026 की तैयारी को लेकर अनिमेष रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन।

rktvnews

बक्सर: डी. के.कॉलेज में प्रथम महिला प्रचार्या के पदभार ग्रहण पर बधाईयों का तांता।

rktvnews

बिहार:जलजमाव की समस्या से निपटने से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें : मंत्री जिवेश कुमार

rktvnews

भोजपुर:एनडीए की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

गढ़वा :भ्रष्टाचार एवं अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’: उपायुक्त के निर्देश पर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment