RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुण्डेश्वर मे रोङेबाजी मे चार पुलिस कर्मी सहित कई जख्मी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के कुण्डेश्वर गाँव मे माॅ सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान गाना बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों के लोग उलझ गये। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से रोङेबाजी और मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुुँची शाहपुर थाना पुलिस बल पर भी रोङेबाजी की गई  जिसमे चार पुलिस कर्मी सहित कई लोग जख्मी हो गये। इस घटना मे  कुंडेश्वर के पारस यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि जीत नारायण पांडे के पुत्र समेत आधे दर्जन लोग भी चोटिल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जाता है। बताया जाता है कि विधान सभा चुनाव के बाद विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव हो गया था। पुलिस प्रशासन ने पहल करके दोनों पक्ष के बीच सुलह करा दिया था। इस बार की घटना उसी घटना से संबंधित होने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि यादव समुदाय के लड़के प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे तभी सवर्ण समुदाय के बच्चों के साथ गाना बजाने और डांस करने को लेकर वाद विवाद, मारपीट और रोङेबाजी हो गई जिसने गंभीर रूप धारण कर लिया। इस घटना मे पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने बताया कि पुलिस द्वारा 22-23 नामजद और 25-26 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जबकि इसी मामले में जीत नारायण पांडे द्वारा 4 तथा परशुराम सिंह द्वारा 6 लोगों के विरुद्ध अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है। स्थिति को देखते हुए कुंडेश्वर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण मे बताई जाती है।

Related posts

नई इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगी: अश्विनी वैष्णव

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 जून 25

rktvnews

राजस्थान:अतीत की घटना की सत्यता सामने लाती है ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान।

rktvnews

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

rktvnews

Leave a Comment