RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 मई।महिला संवाद महिलाओं की आकांक्षा और उनके विचारों को साझा करने का एक प्रभावी मंच बन गया है। यह मंच महिलाओं को अपने आसपास की समस्यायों से संबंधित सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है। महिला संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक हो रही हैं और एक-दूसरे को प्रेरित कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाए गए योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपना अनुभव साझा कर रही हैं और संवाद में अन्य महिलाओं को यह बता रही हैं की किस प्रकार से अपनी बेटियों को 12वीं , स्नातक एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई, सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की मदद से पूरी करायी हैं। वहीं छात्राओं ने पोशाक योजना एवं साईकिल योजना से मिले लाभ के बारे में बताया जिससे अन्य छात्राएं भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आकांक्षाएं प्राप्त हो रही है। इसमें अधिकांश आकांक्षाएं उनकी मुलभूत सुविधाओं से लेकर सामुदायिक स्तर पर सेवाओं के विस्तार तक है। इसके अलावा राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु नीतिगत मसलों पर भी वे अपने विचार रख रही हैं। रविवार को भोजपुर जिले के 12 प्रखंडों में दोनों पाली मिलाकर 24 ग्राम सगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इन कार्यक्रमों में जहाँ चरपोखरी प्रखंड के पसौर पंचायत अंतर्गत सहसपुर गाँव की पशुपालक महिलाओं ने 200 पशुओं के लिए पशु शेड की मांग की है वहीँ तरारी प्रखंड के शंकर डीह पंचायत के अंतर्गत सारा गाँव की महिलाओं ने जीविका बैंक बनाने की आवश्यकता को अपनी आकांक्षाओं में शामिल किया है जिससे वो अपने गाँव में ही पैसा जमा-निकासी कर पाए एवं दूर नहीं जाना पड़े |
उसी प्रकार सहार प्रखंड के अंधारी पंचायत की महिलाओं ने बताया की वहां के मध्य विद्यालय में शौचालय की सुविधा नहीं है अतः यहां पर लड़कों और लड़कियों के लिए अलग अलग शौचालय निर्माण की आवश्यकता है वहीँ पीरो प्रखंड के अमई पंचायत अंतर्गत बसमनपुर गाँव की महिलाओं ने बच्चों की पढाई के लिए पुस्तकालय, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र व गाँव में ही इलाज के लिए स्वास्थ्य उपकेन्द्र की मांग को अपनी आकांक्षाओं में शामिल किया है |
महिलाएं आम तौर पर गाँव में सोलर स्ट्रीट लैम्प की व्यवस्था, नली एवं जल निकासी की समस्या का समाधान, नल-जल और सड़कों की मरम्मत, सामुदायिक भवन, सामुदायिक पुस्तकालय, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, रोजगार के स्थानीय अवसर, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन में बढ़ोतरी आदि से संबंधित मुद्दे पर सरकार से अपनी आकांक्षाएं रख रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रमों में दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई जा रही है, साथ ही साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के प्रति संकल्प भी लिया जा रहा है।

Related posts

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को डेवलपिंग इंडिया ऐज द सॉफ्ट पावर ऑफ द वर्ल्ड विषय पर 2,000 छात्रों से संवाद करने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट- राजस्थान को मिला बेस्ट हेरिटेज टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

rktvnews

भोजपुर: रामलीला:आठवें दिन अत्री अनसूया सीता हरण बाली वध लंका दहन विभीषण शरण गति का मंचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शहीदों की स्मृति मौन श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment