RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

अपराध गोष्टी समीक्षा बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बक्सर मे अपराध गोष्टी समीक्षा बैठक 08 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में बक्सर एसपी, डीएसपी (मुफस्सिल) बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराॅव, सभी पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, लोक अभियोजक एवं विशेष लोक अभियोजक उपस्थित थे। बैठक में जुलाई 2023 के अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई तथा एसपी बक्सर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जुलाई 2023 में प्रतिवेदित घटनाओं की समीक्षा कर निष्पादन हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत मामलों में संबंधित परिवाद पत्रों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लंबित कांडों के निष्पादन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया। गृहभेदन, चोरी, लूट, डकैती एवं हत्या की घटना के रोकथाम हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वारंट, इश्तेहार, कुर्की के निष्पादन और तमिला की समीक्षा की गई। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पुलिस पर हमला, एससी/एसटी कांड के वांछितों की गिरफ्तारी एवं कांडों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। केस डायरी को न्यायालय में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी समीक्षा की गई। कोर्ट परिवाद पत्र के संबंध में दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा की गई। वाहन चेकिंग के रोको-टोको अभियान की समीक्षा की गई। श्रावणी मेला को देखते हुए स्टेशन, बैंक, पेट्रोल पंप एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। गश्ती दल के वरीय पदाधिकारी द्वारा ब्रीफिंग एवं गश्ती दल को चेकिंग की कार्रवाई का निर्देश दिया गया। मद्य निषेध कानून का अनुपालन एवं कार्रवाई की समीक्षा, शराब पीने वालों की गिरफ्तारी की समीक्षा, शराब बरामदगी की कार्रवाई, शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई तथा भूमि- मकान अधिहरण के संबंध में निर्देश दिया गया। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक बक्सर के कार्यालय से निर्गत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई।

Related posts

जो गांवों की समस्‍या समझेगा, वही पहुंचेगा लोकसभा: कमलजीत सहरावत

rktvnews

गिरिडीह: मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर मल्यार्पण कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,भारतीय खेलों में उनके अतुलनीय योगदान को किया गया याद।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी हित में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित,वर्तमान से अच्छा बनने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरुरी : प्रेरक ऋषिकेश पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

देवघर :उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की निगरानी में उतारा गया बाबा बैद्यनाथ व पार्वती मंदिर का पंचसुल।

rktvnews

Leave a Comment