RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हाजीपुर: मांगों के समर्थन में लोको पायलट रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष किया सामूहिक उपवास।

हाजीपुर/बिहार 03 नवंबर। आज रेलवे हाजीपुर महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेल के सोनपुर,दानापुर,समस्तीपुर,धनबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के सैकड़ों लोको एवं सहायक लोको पायलट प्रातः 10 बजे संध्या 6 बजे तक सामूहिक उपवास पर बैठे रहे।
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डी पी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक सभा की गई जिसे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ के दर्जनों प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
क्षेत्रीय महासचिव ने रेलवे पर हो रही दुर्घटनाओं के कारणों ,सुरक्षा नियमों की अवहेलना ,लोको लर्निंग स्टाफ पर लंबे समय तक कार्य करने का दबाव ,लाल सिग्नल पार कर जाने की परिस्थितियों तथा नियम विरुद्ध तरीके से नौकरी से बर्खास्त किए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमों के हवाले से विस्तार से प्रकाश डाला।
विभिन्न वक्ताओं ने एनपीएस को एक सुनियोजित घोटाला ,रेलवे संस्थानों का निजीकरण एवं इसके दुष्परिणाम ,लाखो खाली पदों पर भर्ती नहीं किया जाना, पदोन्नति नही देना ,लोको रनिंग स्टाफ को बेवजह प्रताड़ित किए जाने पर प्रकाश डालते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
सभा को आर आर प्रजापति,पिनाकी नंदन,जितेंद्र यादव,सर्वेश कुमार,दया शंकर राय,मदन लाल,वसूल हक,अजीत कुमार प्रेम,शिव शंकर मंडल,मृत्युंजय कुमार,कपिल देव यादव,नवल चौधरी,गौरी शंकर सिंह,झुन्नू कुमार प्रदीप कुमार,अशोक कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर जोनल महासचिव के हस्ताक्षर से एक 24 सूत्री मांगो संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान जगतपुरा में खंडेलवाल ढाबे पर मिली खामियां झोटवाड़ा के डी—मार्ट में भी मिला नकली घी।

rktvnews

पिथौरागढ़: विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:आर के सिंह के समर्थन में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ मनाया जाएगा “जय जवान – जय किसान सम्मान दिवस” : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

rktvnews

Leave a Comment