RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:डुमरिया घाट पुल के पास बनाए जा रहे स्थाई नाका का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS /पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) 01 अप्रैल।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा पूर्वी चंपारण- गोपालगंज जिला सीमा पर डुमरिया घाट पुल के पास पूर्वी चंपारण जिला क्षेत्र में बनाए जा रहे स्थाई नाका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय स्थानीय (खजुरिया) थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।
आसन्न लोकसभा निर्वाचन को स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने में सीमावर्ती क्षेत्र में बनाए गए नाकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसको लेकर आज यह निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया कि यहां पुलिस बल प्रतिनियुक्त है जो सभी तरह के वाहनों पर नजर रख रही है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि यहां 24 घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई जाए। जांच में कोई शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थाई रूप से बनाए जा रहे नाका भवन को भी शीघ्र पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर दुर्गा पूजा पंडाल समितियों एवं डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:नवपदस्थापित डीईओ का शिक्षक संगठन द्वारा किया गया स्वागत।

rktvnews

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

rktvnews

सारण:मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोनपुर मेला में विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्धाटन।

rktvnews

Leave a Comment