RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बिहार:मुख्यमंत्री ने इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के बेन प्रखंड के अरावन गाँव में पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 30 एकड़ में स्थापित इथेनॉल प्लांट का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इस संयंत्र की कुल क्षमता 500 किलो लीटर प्रति दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बटन दबाकर इथेनॉल प्लांट के कार्य का भी शुभारंभ किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इथेनॉल प्लांट परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधायक हीरा बिन्द, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, अन्य जनप्रतिनिधि गण, पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ दिलीप पटेल, पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

गीता आश्रम चतरा में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

बिहार:राहुल गांधी को नहीं पता कि जब बिहार में जाति जनगणना हुई थी तब महागठबंधन की सरकार थी: प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा पिरोटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना कि पूर्व तैयारियों की समीक्षा की!स्मार्टफोन वितरण के लिए जिले में 9 स्थानों पर लगेंगे शिविर,लाभार्थी खरीद सकेंगे अपनी पसंद का स्मार्टफोन।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप!विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा।

rktvnews

भोजपुर:व्यापारी चट्टानी एकता बनाकर आर के सिंह को जिताएंगे : राकेश रंजन उर्फ पुतुल

rktvnews

Leave a Comment