RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नैनीताल:राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रामनगर में किया कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण।

रामनगर/नैनीताल 01 नवंबर।राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने उत्तराखंड की महिलाओं के लिए आइकन बन चुकी एसिड अटैक सर्वाइवर कविता बिष्ट के कालूसिद्ध, गोगरा स्थित कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। वहां व्यवसायिक हुनर प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो रही महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। दिव्यांगों को हुनरमंद बनाने के उनके कार्य की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कविता वीमेन सपोर्ट होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को दी जा रही सिलाई प्रशिक्षण, मोमबत्ती प्रशिक्षण, बैग प्रशिक्षण, गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों को देखा। उन्होंने प्रशिक्षण दे रही महिलाओं से भी जानकारी पूछी। महिलाएं व्यवसायिक प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर हो रही थी। आस-पास के क्षेत्रों में उनके उत्पादों को बाजार भी आसानी से मिल जाता है। एसिड अटैक सर्वाइवर ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है। लगातार वह इसके लिए कार्य कर रही है। मौके पर उन्होंने इस दौरान आ रही दिक्कतों को भी बताया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि कविता आज पूरे देश की महिलाओं के लिए रोल माडल है। उन्होंने कहा कि कविता ने विषम परिस्थितियों के बावजूद आज अपने को स्थापित किया। सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनको हरसंभव मदद की जाएगी। किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो वह संपर्क करें उसका समाधान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जो भी करना होगा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज महिलाएं लगातार आर्थिक रुप से मजबूत हो रही है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में महिलाएं सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ गौरव पंत सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:हनुमान मंदिर रमना मैदान में विजयादशमी पर विशेष प्रसाद वितरीत।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का किया गया चयन।

rktvnews

भोजपुर :अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

दुमका:प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment