RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भव्य रूप से मनाई गई।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 31 अक्टूबर। देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामचंद्र पूर्वे, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी एवं कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार प्रदेश जदयू के महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान एवं डॉ अनिल अनल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किये गये त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

दुमका:“झारखंड@25” थीम पर ‘Run For Jharkhand’ एवं ‘साइकिल रैली’ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीति आयोग ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन! मुख्यमंत्री ने किया संबोधित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को उनकी जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment