RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:विश्व नगर दिवस पर सेमिनार और फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित!नगर को साफ सुथरा और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं:मेयर इन्दु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर।आज 31 अक्टूबर को महाराजा कॉलेज के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा विश्व नगर दिवस के अवसर पर एक सेमिनार तथा आरा नगर की समस्याओं पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन प्रो संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर इंदू देवी, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ संजय कुमार, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ,प्रो संध्या रानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ पालित ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष बेटर सिटी, बेटर लाइफ घोषित किया गया है।नगर की स्वच्छता नगर प्रशासन के साथ-साथ शहरवासियों के सहयोग से ही संभव है।
मुख्य अतिथि मेयर इंदू देवी ने कहा कि नगर निगम आरा शहर को साफ सुथरा एवं सुंदर बनाने के लिए भरपूर प्रयास जारी है। रमना मैदान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।दो बार सफाई,प्रत्येक वार्ड में एक पार्क बनाने की योजना है। नगर वासियों से निवेदन करना चाहूंगी की वे घर के अवशिष्ट पदार्थों को यथोचित स्थान पर रखे ताकि निगम के कर्मचारियों से उठा सके। निगम के प्रयास में सब का सहयोग अपेक्षित है।
अध्यक्षता कर रहे डॉ संजय कुमार ने कहा कि आरा शहर का विकास तेजी से हो रहा है। इसे पर्यटन केंद्र बनाने के लिए ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित, रेल और सड़क मार्ग से जोड़ने, विभागों से जोड़ने की जरूरत है।
इस अवसर पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क जाम, गंदी बस्ती ,कुड़े कचरे की ढेर एवं उससे होने वाली समस्याओं को प्रोजेक्टर द्वारा प्रदर्शित किया । जिसमें प्रथम स्थान रिया सिंह, द्वितीय स्थान श्वेता कुमारी तथा तृतीय स्थान साइना परवीन ने प्राप्त की।इन्हें सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो देकर मेयर ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ द्वीपिका शेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में डा अरूण राय, डॉक्टर चंपा रानी ,डॉ सुनीता कुमारी शर्मा, डॉ पूनम कुमारी, डॉ मोना ,डॉ पिंकी रानी, डॉ कमलेश सिंह ,डॉ अमृतांशु, डॉ अरुण कुमार पांडे , आनंद कुमार तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री 14 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सुधीर सक्सेना को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भिखारी ठाकुर जयंती पर होगा व्याख्यान और लोकार्पण समारोह।

rktvnews

गढवा:जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है :गुफरान अहमद खान

rktvnews

Leave a Comment