RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान के तत्वधान में रेड क्रॉस में रक्तदान शिविर आयोजित।

आरा/ भोजपुर 28 अक्टूबर।भोजपुर (आरा ) ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में स्वर्वेद कथा अमृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन 28 अक्टूबर को प्रतिवर्ष किया जाता है।
विहंगम योग संत समाज आरा, भोजपुर के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 अक्टूबर 2023 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन आरा,में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें- 83 ‌‌ यूनिट रक्तदान हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव के नाम स्मरण के साथ समाज के प्रति सेवा की प्रतिबद्धता के साथ संकल्प लेते हुए की गई।रक्तदान महादान है समाज कल्याण के दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है, विहंगम योग संस्थान के द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण का बहुत कार्य किए जाते हैं ।जैसे निशुल्क शिक्षा, निशुल्क चिकित्सा, गौशाला ,नशा मुक्ति केंद्र, नारी सशक्तिकरण ,वृहद भंडारा इत्यादि कार्य किए जाते हैं। इस पावन अवसर पर पटना पश्चिमी प्रमंडल के मंत्री उमेश कुमार, भोजपुर जिला परामर्श दीपनारायण प्रसाद ,जिला सचिव विजय चंद्रकांत पांडे ,उपसचिव योगेन्द्र सिंह उर्फ टुनु सिंह,मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ,आरा अनुमंडल संयोजक श्री कृष्णा प्रसाद, जगदीशपुर अनुमंडल संयोजक दिनेश पाल ,पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेंद्र धीरज , संयोजिका रीना गुप्ता ,रीता देवी युवा शक्ति के प्रभारी जैयधीर कुमार,ललन प्रसाद ,इत्यादि गुरु भाई बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही। आज के कार्यक्रम में रेड क्रॉस के पदाधिकारी की उपस्थिति भी बहुत ही सराहनीय रही। रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ वी एन यादव, एवं उपसंरक्षक पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ब्लड डोनेशन समिति के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा सदस्य श्री कृष्ण माधव अग्रवाल,अशोक शर्मा ,डॉ जितेंद्र शुक्ला आदि की गरिमामय उपस्थित पूरे समय बनी रही, जिससे रक्तदाताओं में काफी उत्साह रहा। कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन प्रभात कुमार मिश्रा, मनोज शाह, वीर बहादुर सिंह, श्रेयांश कुमार, नर्स- सुमन कुमारी ,उनीसा नवंबरी एवं अमोद कुमार राजेश सिंह इंदू देवी ओम प्रकाश राम तथा विकास कुमार ने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।

Related posts

राष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भूपेश सरकार ने एमसीबी को दिया हक: गुलाब कमरो

rktvnews

मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

rktvnews

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक- कुल 5 हजार 427 कार्यों की 5 हजार 272 निविदाएं जारी कर 3 हजार 699 कार्यादेश जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नही हो कोई समझौता, अगस्त माह में ऑन ग्राउंड दिखे सभी कार्य -प्रमुख शासन सचिव, सानिवि

rktvnews

बक्सर:आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment