RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन 09 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन, डालमियानगर (रोहतास) के प्रांगण में।

रोहतास/बिहार 07 अगस्त।श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर (रोहतास) के द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन 09 अगस्त 2023 को संयुक्त श्रम भवन, डालमियानगर (रोहतास) के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक किया जा रहा है। एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला में आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे। इस एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में तकनीकी, गैर तकनीकी, वित्त, चिकित्सा, विक्रय, विपणन, विनिर्माण, सुरक्षा जैसे विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। नियोक्ता अपने मानदंडों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेंगे और चयनित आवेदकों को साक्षात्कार के आधार पर मौके पर ही ऑफर लेटर दिया जाएगा। नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में 25 – 30 नियोक्ता भाग लेंगे, जिसमें आवेदकों के लिए रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे।
एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला सिर्फ रोजगार के लिए नहीं है, यहां अभ्यर्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जायेगा, जिसमें सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी. यहां स्टॉल पर आने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि आवेदक योजनाओं का लाभ उठा सके।
श्रम संसाधन विभाग, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, जीविका व आरसेटी योजनाओं की जानकारी देंगे। उक्त मेले में कौशल विकास हेतु एक स्टॉल भी लगाया जायेगा, जिसमें आवेदक अपना नामांकन करा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने कौशल को बढ़ावा दे सकते हैं। कौशल विकास के लिए विभिन्न संस्थानों को बुलाया गया है, जो आवेदकों का मार्गदर्शन भी करेंगे और कौशल विकास के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे। उक्त मेले में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए मेले में रोजगार कार्यालय की ओर से एनसीएस पर ऑन-स्पॉट पंजीकरण के लिए भी स्टॉल लगाया जाएगा। जिन आवेदकों का एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, वे भी मेला स्थल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
मेले में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मेले के दिन ही आवेदन पत्र एवं बायोडाटा फॉर्म सही ढंग से भरकर नियोक्ताओं को आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को ऑन-द-स्पॉट ऑफर लेटर दिया जाएगा। उक्त मेले में नियोजकों के पास सीमित पद हैं तथा पदों की समाप्ति के पश्चात नियोजक द्वारा नियोजन बंद कर दिया जायेगा।

Related posts

जयपुर:डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने डूंगरपुर के देवल में सीएलजी सदस्यों व आमजन से किया संवाद।

rktvnews

भोजपुर: आरा में टेम्पू चालकों ने नगर आयुक्त का पुतला किया दहन,मामला अवैध वसूली का।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

rktvnews

संपूर्ण संसार में हिन्दी और हिन्दुस्तान की गरिमा को गौरवान्वित करने के लिए हम सबको अपना आचार, विचार, संस्कार को ठीक रखने की आवश्यकता है : मिसेज इण्डिया मधु यादव

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 1.78 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

भोजपुर: संभावना विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल- सह-पुरस्कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment