RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन।

आरा/भोजपुर 28 अक्टूबर।भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत आज भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतू अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों द्वारा प्रपत्र 6, नाम विलोपन हेतू प्रपत्र 7, एवं नाम एवं अन्य विवरणी में सुधार/डुप्लीकेट ईपिक /PWD मार्किंग /एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानतरण हेतू प्रपत्र 8 भरकर अपने बीएलओ को दिया गया!
विशेष कैंप के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्पेशल कैंप का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया।
बताया गया की दिनांक 29.10.2023 (रविवार) को भी सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।विशेष कैंप के अवसर पर अहर्ता प्राप्त नागरिक अपना नाम निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण /विलोपन/संशोधन आदि हेतू विहित प्ररूप में आवेदन आवश्यक दस्तावेज के साथ संलग्न कर अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी(बीएलओ )को दे सकते हैं!
विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 9 दिसंबर 2023 है।उक्त तिथि तक कोई भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक विहित प्ररूप में अपना आवेदन अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ ) के पास जमा कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट www.nvsp.in एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं!
प्राप्त दावा /आपत्ति का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी /निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा जांचोपरांत निष्पादन किया जाएगा।तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 5.01.2024 को किया जाएगा।

Related posts

युग की चेतना को दिशा देने वाले साहित्यकार थे महावीर प्रसाद द्विवेदी,160वीं जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक संपन्न।

rktvnews

सिवान: बसंत पंचमी महोत्सव 2025 का धूमधाम से संपन्न हुआ आयोजन।

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

भोजपुर:ओपन जूडो चयन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित।

rktvnews

Leave a Comment