RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

वैशाली:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।

वैशाली/बिहार 28 अक्टूबर।जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी वैशाली यशपाल मीणा एवं विधायक पातेपुर लखेन्द्र कुमार रौशन के द्वारा हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में फीता काटकर कर किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला के सभी 16 प्रखंडों के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चे भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी जिसमें 18 तरह के आउटडोर एवं इंडोर गेम्स शामिल किए गए हैं। इंडोर गेम्स बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में कराई जा रही है।इन खेलों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन नवंबर माह में किया जाना है। उद्घाटन सत्र में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जीवन मे खेल के महत्व को बताया और कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलकूद की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि खेल और पढ़ाई दोनों महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी गई।
यह आयोजन कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय वैशाली हाजीपुर के द्वारा कराया जा रहा है |

Related posts

भोजपुर: माले नेताओं ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

7 अगस्त को आयोजित होगा जॉब सह मार्गदर्शन कैंप।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल 18 नामांकन पत्र।

rktvnews

श्रम की गरिमा बनाम भीख की संस्कृति।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment