RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

*आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन:प्रो ओम प्रकाश राय
*आतंकवाद विश्व के लिए चुनौती:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 मई। राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय आरा के तत्वावधान में आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में वीकेएसयू के कुलानुशासक डॉ.ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्रो राय ने आतंकवादी घटना पर प्रारंभ काल से लेकर वर्तमान तक विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। कश्मीर से लेकर देश की सीमा पर आतंकियों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य निरीह लोगों को मारा जाता है, केवल कश्मीर में बीस हजार लोग मारे जा चुके, हजारों सैनिकों की जान गयी, हजारों आतंकी भी मारे गए और हजारों करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गयी। यह केवल हमारे ही देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में आतंकी गतिविधियां बढ़ी है जो विश्व बंधुत्व और मानवता को कलंकित करती है।
डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने अपने अध्यक्षीय भाषण में आतंकवाद पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा तथा विश्व के समक्ष बड़ी चुनौती है। हमें जाति-धर्म की संकीर्णता को छोड़ एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना होगा। युवाओं को आगे आना होगा।
धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विभा वर्मा ने किया। इन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में आतंकवाद जैसे विचारधारा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने पर ध्यान केंद्रित कराया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक समीर सिंह ने किया। मौके पर डॉ. मंजू कुमारी , डॉ. पद्मा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक कुमार, स्नेह प्रवीण कुमार, आलोक राज, रितेश कुमार, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी,अंजली कुमारी ,मेधा सहाय, उर्वशी श्रीवास्तव, संस्कार मिश्रा ,नीतीश कुमार सिंह, उज्जवल कुमार ,मोहित निशांत ,अंकित आदि स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा।

Related posts

स्वादिष्ट चटपटे स्वाद की खुशबू बिखेर रहा तिलई ग्राम का रीपा।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ ने किया खाद दुकानों का निरीक्षण।

rktvnews

सीतामढी:बेलसंड प्रखंड के पचनौर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

2 साल में बाबा विश्वनाथ के दरबार में 139 देश के भक्तों ने लगाई हाजिरी।

rktvnews

भोजपुर:भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए गदगद।

rktvnews

चतरा:मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment