RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: माले नेताओं ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अप्रैल।आज भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कुंवर सिंह विजयोत्सव दिवस पर वीर कुंवर सिंह पार्क में इक्ट्ठा होकर साम्राज्यवाद विरोधी पखवाड़े के पहले दिन वीर कुंवर सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की।
भाकपा माले द्वारा घोषित साम्राज्यवाद विरोधी पखवाड़े के तहत हिन्दुस्तान की साझी शहादत और साझी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।वीर कुंवर सिंह पार्क में सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज के हिन्दुस्तान में प्रथम जंगे आजादी के सेनानियों में वीर कुंवर सिंह और पीर अली खान की साझी शहादत की विरासत को आगे बढ़ाने पर बल दिया.क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतों व उन्मादी ताकतों के खिलाफ हिन्दु मुस्लिम एकता के लिए साझी शहादत साझे संघर्ष को बढ़ावा देना होगा.
आरा नगर सचिव व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले के खिलाफ उन्मादी ताकतों से हमें लड़ना होगा. सुधीर सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार की अमरीकी दादागिरी के सामने घुटना टेकने की कड़ी आलोचना की.
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, नगर सचिव व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सुधीर सिंह,आइलाज नेता अमित कुमार बंटी,दिलराज प्रीतम, अशोक कुमार सिंह उर्फ मिल्टन जी,आइसा नेता रौशन कुशवाहा, अमित कुमार मालाकार, अधिवक्ता सुबास यादव,शिनाथ चौधरी,मो.राजन,भोदा यादव,आदी थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

बिहार:बक्सर: डीएम ने स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा एवं नल जल योजना संबंधी जिला स्तरीय समिति की बैठक की।

rktvnews

पापियों का नाश एवं सज्जनों के कल्याणार्थ भगवान कृष्ण होते हैं अवतरित : पंडित मुरारी झा

rktvnews

भोजपुर:श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर मनाई गई दिवाली।

rktvnews

देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों का हुआ अंतिम चयन।

rktvnews

Leave a Comment