RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मध्यप्रदेश:राज्यपाल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल!शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात।

भोपाल/मध्यप्रदेश 21 अक्टूबर।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पुलिस समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। पुलिस अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए असामाजिक तत्वों एवं राष्ट्रद्रोही ताकतों का पूरी कठोरता के साथ दमन करें। समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे के वातावरण को मजबूत रखने से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्यपाल श्री पटेल लाल परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश एवं प्रदेश के शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यपाल पटेल ने कहा है शहीदों के परिजन अकेले नहीं है, वे स्वयं, प्रदेश की जनता, पुलिस प्रशासन और सम्पूर्ण समाज शहीदों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश के श्रेष्ठ बलों में से एक है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधों की त्वरित विवेचना और अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो। समाज में सुरक्षा की भावना के वातावरण को बनाये रखने के लिये आम आदमी को भी पुलिस का सहयोगी बनना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित महसूस कराने में पुलिस की सजगता, संवेदनशील व्यवहार और वाणी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स जैसे दुर्गम क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की चीनी सेना से मुठभेड़ हुई थी। मातृभूमि की रक्षा करते हुए जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। उन्हीं की स्मृति में देश की समस्त पुलिस इकाइयों द्वारा यह दिवस मनाया जाता है। सक्सेना बताया कि इस वर्ष म.प्र. पुलिस के 17 जवान वीरगति को प्राप्त हुए है। उन्होंने शहीद परिजनों को आश्वस्त किया कि सभी म.प्र. पुलिस परिवार का हिस्सा है। प्रदेश पुलिस सदैव शहीद परिजनों के साथ है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 17 अप्रैल 25

rktvnews

चतरा: मंत्री, सत्यानन्द भोक्ता ने विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं का विभागवार किया समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:33 अभ्यर्थियों ने भरे 43 नाम निर्देशन पत्र,अब तक कुल 49 अभ्यर्थियों द्वारा 64 नाम निर्देशन पत्र दाखिल।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा -गैंगस्टर्स के विरूद्ध चलाएं विशेष अभियान -अपराधियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन।

rktvnews

प्रेरणा सम्मान से विभूषित किए गए डा अनिल सुलभ एवं विजय प्रकाश!अभिलाषा ज्योति फ़ाउंडेशन द्वारा वृद्धजन दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment