RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)20 जून।आज प्रशिक्षण सह कौशल विकास केन्द्र (डीएमएफटी) चतरा में राज्य के माननीय मंत्री, उद्योग विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार सत्यानन्द भोक्ता ने जिले के अधिकारियों के साथ विकास व जन कल्याणकारी योजनाओं का विभागवार समीक्षा बैठक किया। बैठक प्रारंभ से पूर्व मंत्री के आगमन पर उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
10 जुलाई तक वैसे योजनाएं जिसका टेंडर हो चुका है और अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं कि गई है। उसके सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। कहा विकास योजनाओं के कार्य का मॉनिटरिंग संबंधित पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता करें अगर किसी भी संवेदक द्वारा लापरवाही देखी जाती है तो नियमसंगत कार्रवाई करें।
अबुआ आवास योजना
अबुआ आवास योजना गरीब व बेघर लोगों के लिए है इसमें किसी भी प्रकार कि अनियमित्ता न हो इसका खास ख्याल रखें। सभी पात्रता रखने वाले लाभुको को नियम संगत लाभ दे। साथ ही कहा अबुआ आवास योजना का भौतिक सत्यापन कर ले। अगर वैसे लाभुक जो पात्रता नहीं रखते है और उनको अबुआ आवास स्वीकृत हुआ हैं उसे अस्वीकृत करते हुए कार्रवाई करें और यह भी ध्यान रखा जाय कि लाभुको से बिचौलियों द्वारा ठगी न की जाय। जिनका अबुआ आवास जीयो टैग हो चुका है वैसे लाभुको के किस्त की राशि भेजने का निर्देश दिया। आगे उन्होने कहा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी किस्त की राशि के अनुसार अबुआ आवास बनवाना सुनिश्चित करें।
ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा अंतर्गत नल जल योजनाकी भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मामला सामने आया कि जुडको द्वारा पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा था जिसके कारण सड़क जर्जर हो चुकी है। इस पर माननीय मंत्री ने जुडको से समन्वय स्थापित करते हुए जर्जर सड़क की मरम्मति कार्य कराने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को 10 जुलाई तक खराब पड़े चापानलों की मरम्मति एवं आवश्यकता अनुसार नये चापानल को लगाने का निर्देश दिया। वहीं बढ़ते तापमान के बीच शहरी क्षेत्रों में हो रही पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी और पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता को सभी आवश्यक तैयारी करते हुए शहरी क्षेत्रों पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। भेड़ी फार्म के गहरीकरण और डहुरी डैम से वैकल्पिक जलापूर्ति पर भी चर्चा की गई।
लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता द्वारा समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि हमारे विभाग अंतर्गत कुल 12 योजनाएं है जो टेंडर प्रक्रिया में है इसमे भी गति लाने का निर्देश दिया।
बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के प्रखण्डवार समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि कुल लक्ष्य 3756 है स्वीकृत योजनाएं 3975 है जिसमें 3376 योजनाओं पर कार्य चल रही है।
बिरसा हरित ग्राम योजना के समीक्षा के दौरान उन्होने कहा बिरसा हरित ग्राम योजना धरातल पर दिखे यह सुनिश्चित करें, मै स्वयं योजनाओं का निरीक्षण करूंगा। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना कि भी समीक्षा की गई। मानव दिवस सृजन, मनरेगा योजना में मशीन उपकरण का प्रयोग न हो ।
जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने बताया कि प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम के लिए प्रखण्ड ईटखोरी, गिद्धौर, टण्डवा हेतु आंवटन प्राप्त है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करा लिया जाएगा।
कल्याण विभाग
कब्रिस्तान योजना के तहत 40 कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य प्रगति पर है और वैसे कब्रिस्तान में घेराबंदी का कार्य पूर्ण हो चुका है उसके भुगतान का कार्य 10 जुलाई तक कराने का निर्देश दिया। बिरसा आवास, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, वनाधिकार पट्टा की भी समीक्षा की गई।
समाज कल्याण पदाधिकारी को कहा योजनाओं में खानापूर्ति न करें अनुमण्डल पदाधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें। सरकार द्वारा सभी पात्रता रखने वाले लोगों को लाभ देने के लिए अनेको योजना चलाई जा रही है। इसका हर व्यक्ति को लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। आगे कहा रिक्त सेविका, सहायिका के पदों को भरने का कार्य पूर्ण करें।
सामाजिक सुरक्षा
जिला अंतर्गत पेंशनधारियों का मासिक भुगतान से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के समीक्षा के क्रम में कहा लाभुको द्वारा यह शिकायत प्राप्त होती है कि विभाग से पैसे तो मिल जाते है लेकिन बैंक खाता दूर होने के कारण हमलोग वहां जाने में सक्षम नहीं है और आधार कार्ड के माध्यम से जब नजदीकी किसी सेंटर पर पैसा निकालने जाते है तो बिचौलियों के द्वारा ठगी कर ली जाती है। इस पर आवश्यक कार्रवाई एवं वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है।
पशुपालन व गब्य विभाग को शत प्रतिशत लाभुको को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में माननीय मंत्री ने कहा कौशल विकास के तहत युवक, युवतियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। अगर प्रशिक्षण् के बाद जबतक युवक, युवतियों को रोजगार नहीं मिलता है तब तक युवक को 1000 एंव युवतियों को 1500 की राशि दी जा रही है। श्रमिक मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड के आधार पर कई लाभ दिए जा रहे है।
भूमि मोटेशन के समीक्षा के दौरान उन्होने सख्त निर्देशित करते हुए कहा जमीन से संबंधित अगर कोई भी घटना घटती है तो अंचल अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। जमीन के मामले में फर्जी दस्तावेजों का गंभीरता से जांच करें। मोटेशन के मामले लंबित न रखे। साथ ही हल्का कर्मचारियों को स्थानांतरण करने का निर्देश दिया गया। जेल, श्रम विद्यालय और समाहरणालय बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग को एक जगर पर काफी समय से प्रतिनियुक्त एएनएम नर्स, चिकित्सक का भी स्थानांतरण करने का निर्देश दिया।
विद्युत की समस्याओं पर उन्होने कहा जिस गांव में अभी तक विद्युत बहाल नहीं है वहां विद्युत बहाल कराएं। बढ़ते तापमान के बीच विद्युत की समस्याओं के कारण आमजनों को काफी समस्या हो रही है इसका निराकरण जल्द से जल्द करें। डाढ़ा पावर ग्रिड के संचालन में जो समस्या वन क्षेत्र के कारण हो रही है वैसे मामलों में वन प्रमण्डल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर इसका त्वरित निष्पादन करें।
उक्त बैठक में उपायुक्त रमेश घोलप, जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, मंत्री प्रतिनिधि प्रभु दयाल यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव,समेत अन्य गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।
