RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार:मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

पटना/बिहार 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर डाक बंगला रोड स्तिथ नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट ,श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रण के पूजा पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख शांति और समृद्धि की मां दुर्गा से कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी,पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार,जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह,वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजक एवम् गणमान्य व्यक्तियों सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान: अटल विहार आवासीय योजना की नगरीय विकास मंत्री ने निकाली लॉटरी।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

मेडिकल छात्रों और मेडिकल/गैर-मेडिकल परामर्शदाताओं के एक समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में भैया दूज का पावन पर्व मनाया।

rktvnews

वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment