RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 अक्टूबर।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राकृतिक आपदा से संबंधित व्ययों का यूसी (उपयोग प्रमाण पत्र) अविलंब समर्पित किया जाए।
इसके अतिरिक्त, सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों के छठ घाटों का निरीक्षण करने और वहां सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी लेने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पानी में रस्सी लगाई जाए, ताकि पानी की गहराई का सही पता लगाया जा सके और किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हो।उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आपदा से संबंधित आवेदन जिनमें त्रुटि हो, उनका शीघ्र निराकरण कर पुनः प्रेषित किया जाए।

Related posts

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में छात्र जदयू ने शुरू किया वृक्षारोपण।

rktvnews

सारण:महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल।

rktvnews

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी को “भारत रत्न” देने की उठी मांग।

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर मैराथन 11 को!कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

वर्ष 2024 में नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन के पहले संस्करण का पूर्वावलोकन।

rktvnews

Leave a Comment