RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)28 दिसंबर।पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में रामगढ़ जिला अंतर्गत निर्वाचन के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण व पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन हेतु सर्वे किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में नगर परिषद रामगढ़ अंतर्गत सभी 32 वार्डों के बीएलओ को किए जाने वाले सर्व को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद रामगढ़ मनीष कुमार के द्वारा सभी बीएलओ को प्रशिक्षण के दौरान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन हेतु भरे जाने वाले प्रपत्र 1 यथा मतदाता का नाम, पिता/ पति का नाम, उम्र, लिंग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, सामान्य, बीसी 1 एवं बीसी 2 के तहत किए जाने वाले सर्वे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को ससमय सर्वे का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भोजपुर:राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया विभिन्न गाँवो का दौरा,कहा क्षेत्र की जनता मे एनडीए के प्रति जबरदस्त लहर।

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने फायरिंग मामले के अभियुक्त को भेजा जेल।

rktvnews

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपूरी साहित्य अकादमी का दो दिवसीय कजरी बिरहा समारोह आयोजन09औऱ 10 जुलाई क़ो पाथाखेड़ा सारणी बैतूल में।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए दूसरे दिन 4 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों द्वारा 16 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment