RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गढवा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

गढवा/झारखंड 21 अक्टूबर।उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलीस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा आज समाहरणालय गढ़वा परिसर में झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक रांची झारखंड में निर्धारित है। ऐसे में उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का अनावरण एवं आधिकारिक शुभारंभ का लौंचिंग 13 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा रांची में किया गया है। जिसके पश्चात राज्य के सभी जिलों में उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 06 (छः) देशों यथा-भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया एवं थाईलैंड की टीमें भाग लेगी। ऐसे में झारखंड में हॉकी के खेल एवं उक्त महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के उदेश्य से आज जिला स्तर पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख कर अपने आप को प्रेरित करने के अलावे प्रोत्साहन की अनुभूति महसूस कर सके। ज्ञात हो कि युवाओं में हॉकी के खेल एवं उक्त प्रतियोगिता को लोकप्रिय बनाने एवं बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखण्ड द्वारा राज्य के सभी जिलों में दिनांक 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक उक्त ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि गढ़वा जिले में पहली बार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी जानते है कि झारखंड का गौरवपूर्ण इतिहास हॉकी में रहा है, यहां प्रतिभा की कोई कमी नही है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला हॉकी संघ अध्यक्ष अरविंद तूफानी, देराज चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रशिक्षक समेत गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, नजारत उप समाहर्ता निलेश मुर्मू, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, जिले के खिलाड़ी, स्थानीय नागरिक एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीएसपी ने किया बहोरनपुर ओपी का निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर में मिलावटखोरों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

मुंबई:केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री ने वेलनेस विशेषज्ञों के साथ गेटवे ऑफ इंडिया से ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ की अगुवाई की और मोटापे से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाया।

rktvnews

भारतीय सांख्यिकी सेवा के 43वें बैच के प्रोबेशनर अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – विभागीय गतिविधियों से परिचय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

गढ़वा:अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:DMF अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment