RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)08 मई।उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को अपर समाहर्ता द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित मामले उन्हें भेजे गए।
उक्त जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के बंका निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने आवेदन समर्पित करते हुए पिछले 1 वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत उन्हें एवं उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा था परंतु पिछले 1 वर्ष से यह बंद कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने कई बार अंचल स्तर पर प्रयास किया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अत उन्होंने उक्त योजना के तहत नाम जोड़कर लाभान्वित करने का अनुरोध किया है।
खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह निवासी राम लखन राम ने भूमि विवाद के संबंध में अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनके निजी जमीन पर उनके ही रिश्तेदारों द्वारा बाजबरदस्ती कब्जा करके गृह निर्माण एवं खेती का कार्य किया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर मारपीट किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनके दादा के नाम से भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी कायम है। उन्होंने स्वयं के नाम पर जमाबंदी कायम करवाने हेतु कई बार कार्यालय का चक्कर लगाया है परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अत: उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके नाम पर भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देशित करने की कृपा की जाय।
प्रखंड केतार अंतर्गत परती कुशवानी निवासी राधिका देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परती कुशवानी की मुखिया द्वारा विभिन्न आवास योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है तथा आवेदकों को धमकी भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई हेतु उन्होंने पूर्व में भी आवेदन दिया था परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः उन्होंने उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मामले की जांच करा कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया निवासी कतवारू पाल द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु शेड के निर्माण उपरांत राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उन्हें बकरी शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी, जिसका निर्माण वर्ष 2022-23 में पूर्ण कर लिया गया है, परंतु इसके विरुद्ध भुगतान की प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने बताया कि पूर्व में दिए गए आवेदन के फलस्वरूप भुगतान करने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया था परंतु अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। अतः उन्होंने उक्त पशु शेड के निर्माण कार्य के विरुद्ध राशि का भुगतान शीघ्र ही कराने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किए गए एवं समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में तीन प्रकरणों की हुई सुनवाई, तीनों कैदियों की पैरोल मंजूर।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

फिर संकट में हरियाणा की ‘सुकन्या समृद्धि’।

rktvnews

भोजपुर : रबी महाभियान 2024 आयोजित! किसानों को दी गई उन्नत कृषि कार्य की जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:चौंगाई प्रखंड के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment