RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

भारतीय सांख्यिकी सेवा के 43वें बैच के प्रोबेशनर अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न – विभागीय गतिविधियों से परिचय के साथ विभिन्न कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा।

जयपुर/राजस्थान 16 जून। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से नवचयनित भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए 12 से 16 जून तक चलने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ ।

विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव भँवर लाल बैरवा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों जैसे राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम, यंग इंटर्न्स कार्यक्रम, पहचान पोर्टल, सतत विकास लक्ष्य के संबंध में प्रशिक्षु अधिकारियों को जानकारी दी गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीव श्रीवास्तव, उपनिदेशक, रमेश कुमार यादव, संयुक्त निदेशक, अशोक कुमार जैन, संयुक्त निदेशक, राजश्री सांखला, संयुक्त निदेशक, आई.टी.,सीताराम स्वरूप, संयुक्त निदेशक, राजीव चौधुरी, सहायक निदेशक, वीरेश कुमार जैन, महेश वर्मा, सांख्यिकी अधिकारी, डॉ. प्रवीण कुमार, सांख्यिकी अधिकारी, डॉ. भूदेव सिंह, मनोज कुमार जाट, सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा सवाई माधोपुर के जिला एवं ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों का क्षेत्र भ्रमण किया गया।

Related posts

यूएनएफपीए ने मातृ स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में अग्रणी भूमिका के लिए भारत का सम्मान किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता सूचना पर्ची का सम्मानपूर्वक वितरण जारी!पहली बार मतदाताओं को दी जा रही क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन – बेटियों की मुस्कान ही समृद्ध समाज का आधार।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया!राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश निवासियों से संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment