RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और आरती से दस दिवसीय रामलीला का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अक्टूबर । आज नगर राम लीला समिति के तत्वावधान में शाम 7:30 बजे रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। जिसमें नगर रामलीला समिति की अध्यक्षा डा०अर्चना सिंह,संरक्षक मंडल के वरीय सदस्य डा कुमार द्विजेन्द्र, वरीय उपाधयक्ष
दिलीप कुमार गुप्ता,सचिव-शंभूनाथ प्रसाद, डा० एस के रूंगटा ,डा० के एन सिंहा,मदन प्रसाद , विष्णु शंकर,मनोज कुमार सिंह, डाबिभा कुमारी,डा० सविता रूंगटा, भाई ब्रमेश्वर की गरिमामय उपस्थिति रही।उक्त अवसर पर समिति के वरीय सलाहकार डा० मेजर राणा प्रताप सिंह, बड़ी मठिया के महाराज किंकर दास जी ,राम कुमार सिंह,पत्रकार राजीव नयन अग्रवाल अवधेश कुमार पांडेय,राम कुमार सिंह,चौधरी सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह आदि रहे।के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को रामलीला के प्रतिक चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वृन्दावन से आए लोकेश भारद्वाज की मंडली के द्वारा आरती प्रस्तुत की गई। इसके बाद नगर रामलीला समिति की अध्यक्षा डा० अर्चना सिंह ने उपस्थित अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। फिर जय श्री राम के नारें की गूंज के साथ रामलीला के कार्यक्रम की शुरूआत हुई।मंच का संचालन समिति के वरीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने किया।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.75 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.49 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी – सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.01 लाख रजिस्ट्रेशन

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास! एसी कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार: हेमन्त सोरेन

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि को लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री ने जनवरी माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का लाभार्थियों के खातों में किया हस्तांतरित।

rktvnews

प्रसिद्ध रचनाकार जनार्दन मिश्र ने देश सहित बिहार की बढ़ाई गरिमा !नेपाल के काठमांडू में विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान 23 से नवाजे गए।

rktvnews

भोजपुर:सभी शिक्षण संस्थानों में लगाये जायेंगे फलदार वृक्ष : राकेश ओझा 

rktvnews

Leave a Comment