RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.75 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.49 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी – सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.01 लाख रजिस्ट्रेशन

जयपुर/राजस्थान 29 जून। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। इन कैंपों में मिले राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को महंगाई से राहत मिली है, जिससे उनका जीवन सुगम हुआ है। गुरुवार शाम तक 1.75 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.49 करोड़ से अधिक का हो गया है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.69 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.17 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.22 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.38 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.36 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.01 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.05 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.30 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

भोजपुर:ट्रांसजेंडर समाज के अभिन्न अंग, इन्हें भी मिले सामाजिक सम्मान।

rktvnews

बागपत:बेसिक शिक्षा विभाग की मिड डे मील व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के स्कूल हर दिन आए के सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार सरस मेला: हुनर और प्रतिभा को पहल देने का बड़ा मंच।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नीतीश राज अपराधी राज में तब्दील : भाकपा माले

rktvnews

Leave a Comment