RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सभी शिक्षण संस्थानों में लगाये जायेंगे फलदार वृक्ष : राकेश ओझा 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ई राकेश रंजन ओझा ने संकल्प लेते हुए कहा कि शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों मे फलदार वृक्ष लगाये जायेंगे और इस अभियान मे स्कूली छात्रों को जोड़ा जायेगा। साथ ही गैर सरकारी सामाजिक संगठन का भी सहयोग इस अभियान मे लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वृक्ष की रक्षा करने की दिशा मे भी काम करेगा। इस अभियान मे लगाये जाने वाले सभी पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी अभियान से जुड़े सदस्यों की होगी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पेड़ों की देखभाल करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगाl विधायक राकेश रंजन ने बताया कि ये मेरी नैतिक, सामाजिक और निजी जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे अपना योगदान दें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गड़हनी में कला शिविर सह चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बेतिया:पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सहित डब्ल्यूपीयू निर्माण हेतु अविलंब चिन्हित करें भूमि : जिलाधिकारी।

rktvnews

वैशाली जिला को बनाया जाएगा टीबी मुक्त जिला:जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन टूटा, कई गांवों का आवागमन ठप।

rktvnews

Leave a Comment