RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोतीहारी:नदी के मृत प्राय हिस्सों को पुनर्जीवित कर इन छोटी-छोटी नदियों में सालों भर पानी का बहाव सुनिश्चित करने को बैठक

मोतीहारी/बिहार 14 अक्टूबर।उपविकास आयुक्त, मोतिहारी की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत धनौती, चंद्रावत एवं दुधौरा नदी के मृत प्राय हिस्सों को पुनर्जीवित कर इन छोटी-छोटी नदियों में सालों भर पानी का बहाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनरेगा जिला /प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
उक्त नदियों से संबंधित प्रखंड मोतिहारी सदर ,तुर्कोलिया, बंजरिया, पिपरा कोठी ,हरसिद्धि, सुगौली, अरेराज, पहाड़पुर, संग्रामपुर, आदापुर एवं छौड़ादानों के मनरेगा प्रखंड टीम के द्वारा पीपीटी के माध्यम से एक प्रेजेंटेशन देते हुए इन नदियों की वर्तमान स्थिति जुड़े हुए पंचायत, अतिक्रमण की स्थिति ,लंबाई, चौड़ाई कार्ययोजना की आवश्यकता एवं इससे होने वाले लाभ को बताया गया ।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के मनरेगा पदाधिकारियों /कर्मियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर संभावित कार्य स्थल का सर्वे कर जिला को प्रतिवेदित करें । डीपीओ मनरेगा को प्रखंड स्तर के नदी जीर्णोद्धार कार्य का एक समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं शीघ्र ही योजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया ।

Related posts

श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए छठा क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी), मसूरी में शुरू हुआ।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह।

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टूरिज्म के नए टीवीसी “मोह लिया रे” को किया लॉन्च।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई को तकनीकी चुनौतियों से निपटने में सहायता के लिए आईआईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

पटना: आम जनता को मिले डेटा संग्रहण का लाभ : डाॅ. उदय कांत

rktvnews

Leave a Comment