RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

बक्सर:नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन।

बक्सर/बिहार 14 अक्टूबर ।स्वच्छता ही सेवा स्पेशल कैंपेन 3.0 के तहत जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेटों व नगर परिषद के सहयोग से आयोजित किए गए कार्यक्रम में सर्वप्रथम एनसीसी कैडेटों के द्वारा प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को गंगा घाट को स्वच्छ एवं सुंदर रखने हेतु प्रेरित किया गया. तत्पश्चात नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेटों व अन्य लोगों ने घाट पर फैले प्लास्टिक एवम कूड़ा को इकट्ठा किया, एवम लोगो को प्लास्टिक उपयोग न करने हेतु आग्रह किया, घाट पर उपस्थित लोगो से गंगा को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जागरूक किया।
जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति ने बताया की जिला पदाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में 2 अक्टूबर से लगातार विभिन्न स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। आज कैडेटों द्वारा प्रभात फेरी, स्वच्छता/श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी जनों को कचड़ा मुक्त भारत बनाने के अभियान को आगे बढ़ाने हेतु शपथ दिलाया गया।
मौके पर एन सी सी के सूबेदार सी एस सिंह, नितेश कुमार, सुमन सौरभ, रामावतार सिंह, अविनाश कुमार, संजय राय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पटना:अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय : माले

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

इंदौर:अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर होटलों और अन्य संस्थानों की जांच की मुहिम जारी।

rktvnews

समस्तीपुर:”कायस्थ सिरमौर ” बने ए के लाल

rktvnews

झारखंड:रामगढ़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने पीडी हिंदुजा अस्पताल के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment