RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 11अक्टूबर 2023। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, विधि मंत्री शमीम अहमद, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं भजन-कीर्तन का गायन किया।

Related posts

PK ने नीतीश पर किया बड़ा हमला, बोले – नीतीश कुमार मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं और बिहार चलाने लायक नहीं है, अगर वे स्वस्थ हैं तो मुझ पर मानहानि का केस करें और कोर्ट में साबित करें कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त ने भू अर्जन, राजस्व, आपूर्ति समेत अन्य विभाग से संबंधित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डेंगू और चिकनगुनिया के नियंत्रण को ले की गई समीक्षा बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अनूठी पहल: महाशिवरात्रि मेले में सेवा देने वाले 130 सफाईकर्मियों के सम्मान में हुआ विशेष भोज।

rktvnews

Leave a Comment