RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का हुआ विमोचन!बाल विवाह को समाप्त करना नैतिक जिम्मेदारी:सहायक निदेशक आलोक कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अक्टूबर।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भुवन रिभु के द्वारा रचित पुस्तक व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का विमोचन जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में गौतम जी ने कहा कि बाल विवाह समाज की चली आ रही एक गंभीर कुरीतिया है जिसे समाप्त करना समाज एवम समाज से जुड़े संस्थाओं की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है।
दिशा एक प्रयास की सचिव डॉ. कुमारी सुनिता सिंह ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है इसे जड़ से खत्म करना आवश्यक है। इसके लिए समिति सघन जागरूकता महाअभियान 16 अक्टूबर से पूरे भोजपुर जिला में चलाया जाएगा ।
बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सहयोग से संस्था दिशा एक प्रयास, राजा राम स्मारक संस्थान से चंद्र भूषण सिंह, अंत्योदय चेतना मंडल से रामनाथ ठाकुर और नई आशा संस्था से जय प्रकाश जी के साथ एनजीओ समन्वयक बैठक किया गया।इस बैठक में समन्वयक कुमुद कुमार सिंह और अनिकेत कुमार सिंह , सहायक प्रवीण कुमार तिवारी और रजत कुमार, काउंसलर रिचा कुमारी सभी लोग शामिल हुए ।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पंचकोसी परिक्रमा का स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।

rktvnews

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सी-डॉट अनुसंधान समुदाय के अनुसंधान एवं विकास प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

rktvnews

गिरीडीह:स्वच्छोत्सव – स्वच्छता ही सेवा 2025” के तहत आज बगोदर बस स्टैंड पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व सूरीनाम के मंत्री रामदीन के बीच दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और भारत की शाश्वत आत्मा के पवित्र प्रतीक के रूप में खड़ा है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment