RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना समय की मांग:विधान पार्षद संजय कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अक्टूबर। नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में आभार यात्रा के तत्वावधान में पहुँचे महाराणा प्रताप फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सह विधानपार्षद संजय सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जदयू नेता भाई ब्रह्मेश्वर और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पूरे जिले से महाराणा प्रताप फाउंडेशन से जुड़े हुए हजारों की संख्या में युवा, मुखिया,पंचायत सदस्य, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन ,अतिथि को तलवार ,पगड़ी ,मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि बदलते समय में महाराणा प्रताप की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। उनके उच्च आदर्शो को अपनाना,सामाजिक सौहार्द को कायम करना और उनके बताए मार्ग पर चलना समय की मांग है। उपस्थित साथियों से एकजुट होकर साथ चलने का आह्वान भी किया।जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया साथ ही राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यो की चर्चा की।
इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, अरुणेश सिंह, मृत्युंजय भारद्वाज, सर्वानंद सिंह,गेंदा सिंह, मंटू सिंह, पिंकी देवी, हरेराम सिंह, अनिल सिंह, हरिशंकर सिंह, अवधेश कुमार सिंह, प्रिंस बजरंगी, सत्येंद्र नारायण सिंह, बबलू जी, आसनारायन सिंह,कारू सिंह, मुन्ना सिंह,दुर्गा शंकर परमार ने भी अपनी बातों को रखा।
इस मैके पर ,रम्मू जी,धर्मेंद्र सिंह, अमरीश सिंह,महमूद अंसारी,महेंद्र सिंह, श्यामनंदन सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आर्मी डे परेड संकलन का किया विमोचन।

rktvnews

भोजपुर: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सारण:एनिमिया जागरूकता सह जाँच गतिविधि का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय मलेरिया समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

स्वतंत्रता का अधूरा आलाप।

rktvnews

Leave a Comment