RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी!अनुमंडल मढ़ौरा एवं प्रखंडों में भी साइकिल रैली का आयोजन।

सारण/बिहार 11 अक्टूबर।आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिलाधिकारी सारण के द्वारा स्कूली बच्चियों के साइकिल रैली को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा की सशक्त बालिकाओं से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। यह साईकिल रैली समाहरणालय परिसर से थाना चौक होते हुए राजकीय कन्या विद्यालय तक गयी। इस अवसर पर 100 स्कूली बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा महावारी स्वच्छता प्रबंधन, अनेमिया, भ्रूण हत्या इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रखण्ड में बीडीओ एवं सी डी पी ओ के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, DPO समग्र शिक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर छपरा, DHEW के जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, वन स्टॉप सेन्टर की केंद्र प्रशासक, जिला समन्वयक पोषण अभियान, विभिन्न विद्यालयों प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:वीर शिवाजी की हिन्दवी स्वराज की आधार शिला को सुदृढ़ता प्रदान करें:राजेन्द्र शुक्ल सहज

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी सहजानंद की जयंती समारोह पूर्वक होगी आयोजित :सचिव तारकेश्वर ठाकुर

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक सम्पन्न, मिलों को समयबद्ध भुगतान के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: विधायक और सीनेट सदस्य ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भेंट,दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment